मधुबनी, अगस्त 27 -- Madhubani News: खजौली/मधुबनी, निप्र। सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण (एलएसडिजी) के तहत जिले में 'स्वच्छ पंचायत' विषय पर एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत राज शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी 21 प्रखंडों के कुल 674 पदाधिकारी व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम एक, दो और तीन सितंबर 2026 को तीन चरणों में आयोजित होगा। प्रशिक्षण का आयोजन होटल काना श्याम, लाखो बिंदा कॉम्प्लेक्स, सुधा दूध फैक्ट्री के सामने, लहेरियागंज, मधुबनी में किया जाएगा। प्रशिक्षण का समय सुबह 10:30 बजे से निर्धारित किया गया है। कार्यशाला में संबंधित कर्मियों को स्वच्छ पंचायत से जुड़े कार्यों, जिम्मेदारियों और स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्य के क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जार...