मधुबनी, जुलाई 8 -- Madhubani News: हरलाखी। जलवायु परिवर्तन से हमारे आसपास के वातावरण इस इस कदर प्रभावित हो रहे हैं कि नदियों में जलसंकट जैसे हालात बन गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली प्रमुख पवित्र नदियां भी इनदिनों सूख गई है और सीमावर्ती इलाके की उपजाऊ जमीं बंजर हो गई है। जिले के हरलाखी प्रखंड से सटे जटही-पिपरौन बॉर्डर पर बहने वाली जमुनी नदी और हरिने बॉर्डर पर बहने वाली बेलनौती नदी के सूख जाने से पशु-पक्षी व किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। यह भी पढ़ें- जुलाई में भी नाले जैसी दिख रहीं नदियांसीमा पर 50 किमी के दायरे में खेती प्रभावित: सीमा पर जयनगर से लेकर मधवापुर तक 50 किलोमीटर के दायरे में करीब 6 हज़ार हेक्टेयर में किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। पानी नहीं होने से घास व पेड़-पौधे झुलस रहे हैं। पशु-पक्षियों के भोजन पर भी संकट मंडराने...