मधुबनी, नवम्बर 29 -- Madhubani News: मधुबनी, प्रधान संवाददाता। मधुबनी शहर में जलजमाव की पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। चौहट्टा चौक स्थित किंग्स कैनाल से कोशी नहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-527 ए के दोनों ओर 1.6 किलोमीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने इसके लिए 5 करोड़ 63 लाख रुपये की योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। डीएम आनंद शर्मा की विशेष पहल और विभागीय समन्वय से इस योजना को मंजूरी मिली है। नाला निर्माण होने से सड़क के दोनों ओर बसे मोहल्लों के लोगों को बारिश के दिनों में होने वाले जलजमाव से बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय छोटे नालों को मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा। जिससे पानी की निकासी सुचारु हो सकेगी।

जलजमाव से परेशान मोहल्लों को मिलेगी राहत अभी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था ...