Madhubani News: 5,120 लीटर संदिग्ध तेल और 46 टन से अधिक खाद बरामद
मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: बासोपट्टी, एक संवाददाता । भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 48वीं वाहिनी, जयनगर की टीम ने बासोपट्टी थाना क्षेत्र में खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथित मिलावटी पेट्रोल और भारी मात्रा में उर्वरक बरामद किया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई शनिवार को 48वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेंद्र कुमार के निर्देशानुसार जानकीनगर कैंप के प्रभारी सहायक कमांडेंट धनंजय कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने की। इसमें बीओपी सिमराढ़ी और समवाय की टीम के साथ बीडीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष कार्तिक, डिप्टी कमांडेंट हरि नारायण जाट, विपिन कुमार अंशु प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयनगर, बिहार पुलिस एवं नागरिक प्रशासन के अधिकारी भी शामिल रहे। एसएसबी से मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.