मधुबनी, अक्टूबर 26 -- Madhubani News: हरलाखी। फुलहर एसएसबी कैंप के जवानों ने 44 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान नेपाल के मुखियापट्टी गांव निवासी संजय यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक तस्कर नेपाल से शराब लेकर बॉर्डर पीलर संख्या 288/16 के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। इसकी सूचना एसएसबी जवानों को मिली। सूचना मिलते ही एसएसबी जवानों ने एक टीम का गठन कर तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक प्रकिया के लिए हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...