मधुबनी, नवम्बर 7 -- Madhubani News: लौकही, निज संवाददाता । लौकहा एवं ललमनियां थाना पुलिस ने अलग- अलग कार्रवाई कर 430 बोतल शराब बरामद कर लिया। मौके पर तीन धंधेबाज को भी पकड़ लिया। बतादें कि लौकहा थाना पुलिस ने बोर्डर के पास दस बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ लिया। वहीं लक्ष्मीपुर ब्रह्मस्थान के पास एक बाइक सहित 90 बोतल नेपाली शराब बरामद कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को पीछा करने की भनक पा धंधेबाज शराब से भरी बाइक को छोड़कर फरार हो गया। दूसरी तरफ ललमनियां थाना पुलिस ने तोरियाही के निकट 330 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज को पकड़ लिया। धराये धंधेबाजों में मनीगाछी के महेश कुमार ठाकुर,वीरपुर के भरत मुखिया और नेपाल के कुसंडी गांव के अजय कुमार यादव शामिल है। पुलिस ने सभ...