मधुबनी, सितम्बर 29 -- Madhubani News: फुलपरास । लौकहा थाना पुलिस ने मंगलवार को मधपुर गांव में छापेमारी कर 400 ग्राम नेपाली गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक अशोक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक ठाकुर अपनी दुकान में गांजा रखकर खुदरा बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अलग-अलग पुड़ियों में पैक गांजा बरामद हुआ। पुड़ियों में 30 से 60 रुपये तक की मात्रा पैक की गई थी। दंडाधिकारी की मौजूदगी में बरामद गांजे का वजन कराया गया, जो कुल 400 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हे। पुलिस गांजा की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा र...