मधुबनी, सितम्बर 8 -- Madhubani News: पंडौल, एसं। पंडौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 374 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- गुमटी से 15.6 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरारगिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के बेला वार्ड संख्या-3 निवासी विकास कुमार राम के रूप में हुई है। पंडौल थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने बताया कि मामले के सत्यापन के लिए सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआई) मो. जसीम अख्तर, सिपाही रौशन कुमार, नितीश कुमार, महिला सिपाही डिम्पी कुमारी एवं अन्य पुलिस बल के साथ पंडौल मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।वाहन जांच अभियान वाहन जांच के दौरान पुलिस वाहन को देखते ही बो...