मधुबनी, अगस्त 17 -- Madhubani News: कलुआही, निप्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलुआही अंचल के भूमिहीन परिवारों के लिए खुशी का दिन रहा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा दिया गया। सीओ मुकेश कुमार ने कुल 36 लाभुक परिवारों के बीच जमीन का पर्चा वितरण किया। पर्चा मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। कई परिवार लंबे समय से जमीन के अभाव में अपने लिए स्थायी आशियाने की उम्मीद लगाए हुए थे। ऐसे परिवारों के लिए जमीन का पर्चा मिलना स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी उपहार से कम नहीं रहा। यह भी पढ़ें- 34 भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत का पर्चा लाभुकों ने कहा कि सरकार और प्रशासन की इस पहल से उन्हें अपने परिवार के लिए सुरक्षित ठिकाना बनाने का अवसर मिलेगा...