Madhubani News: 350 ग्राम ब्राउन शुगर संग धंधेबाज गिरफ्तार
मधुबनी, सितम्बर 20 -- Madhubani News: जयनगर। पुलिस, एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 350 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा है। वह जयनगर थाना क्षेत्र के कमलावाड़ी निवासी प्रदीप यादव है। मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने बैतौन्हा बीओपी के निकट एक आम की गाछी में संदिग्ध प्रदीप यादव को पकड़ा। उसके पास से दो पैकेट में 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपित के घर पर छापेमारी की गयी। जहां 50-50 ग्राम के पांच पैकेट में रखे 250 ग्राम ब्राउनसुगर बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.