मधुबनी, अक्टूबर 11 -- Madhubani News: हरलाखी, एक संवाददाता। नहरनियां बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने 320 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। एसएसबी जवानों ने जब्त शराब व बाइक के साथ तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...