Madhubani News: 30 वर्षों से लंबित मामलों की हुई समीक्षा
मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: मधुबनी। विभिन्न न्यायालयों में 30 वर्षों से या उससे अधिक समय लंबित मामलों की समीक्षा हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय के निर्देश पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने बुधवार को अपने प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने मामलों की समीक्षा की। राकेश कुमार मेहता ने बताया कि प्रधान जिला जज के निर्देश के आलोक में बैठक हुई। तीस साल से अधिक लंबित वादों की अद्यतन स्थिति एवं वाद के त्वरित निष्पादन करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में धारा- 138 एनआई अधिनियम से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक निष्पादन करने पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Ara News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर को, तैयारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.