Madhubani News: 292 बोतल शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 4 -- Madhubani News: लौकही। ललमनियां , नरहिया एवं लौकही थाना पुलिस ने अलग- अलग कार्रवाई कर 292 बोतल नेपाली शराब बरामद कर लिया। ललमनियां थानाध्यक्ष के अनुसार वीरपुर गांव में छापेमारी कर 192 बोतल नेपाली शराब बरामद कर लिया। मौके पर एक धंधेबाज नन्द कुमार राम को भी गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरी तरफ बनगामा के निकट नरहिया थाना पुलिस ने 100 बोतल नेपाली शराब बरामद कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष ने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर लौकही थाना पुलिस ने भी 140 लीटर नेपाली शराब और दो बाइक को धनुकी के निकट पकड़ लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.