Madhubani News: 29 को होगी आर्यभट्ट टैलेंट सर्च परीक्षा
मधुबनी, नवम्बर 27 -- Madhubani News: मधुबनी । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस की प्रतियोगिता परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जिले में परीक्षा के लिए वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय को एकमात्र केंद्र बनाया गया है। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा पूर्वाह्न 10:30 से 11:30 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक ली जाएगी। प्रत्येक विषय में 25 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। एक विषय की परीक्षा के लिए एक घंटे का समय निर्धारित है। जिन विद्यार्थियों ने दोनों विषयों के लिए पंजीकरण कराया है, वे दोनों पालियों में शामिल हो सकेंगे।इस यह भी पढ़ें- Buxar News: आज 29 केन्द्रों पर होगी हिन्दुस्तान ओलंपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.