मधुबनी, अगस्त 26 -- Madhubani News: घोघरडीहा। घोघरडीहा बाजार से एफसीआई जाने वाली सड़क के किनारे बीते मंगलवार की देर रात को पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक छह चक्का ट्रक से 2600 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदे ट्रक एवं ट्रक के पास खड़े एक अपाची गाड़ी को जब्त करते हुए थाना पर लाया गया।

पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार के निर्देश पर शराब के धंधे के खिलाफ चलाए गए इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व पीएसआई रणजीत कुमार कर रहे थे। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर एफसीआई गोडाउन जाने वाली सड़क के किनारे खड़ी है।

तलाशी और बरामदगी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने गश्ती गाड़ी से उक्त स्थल पर पहुंच खड़ी गाड़ी के ड्राइवर को खोजा गया, नही मिलने के कुछ घटों बाद ट्रक की तलाशी ...