मधुबनी, सितम्बर 4 -- Madhubani News: खजौली। प्रखंड के ठाहर, सराबे श्यामपट्टी, इनरवा, बेता, खजौली सहित विभिन्न गांवों में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार को धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। ठाहर गांव में श्रीश्री 108 कृष्ण पूजा युवा समिति, बजरंग चौक पूरब की ओर से 251 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा की नेतृत्व समिति के अध्यक्ष प्रवेश यादव ने की। कलश यात्रा पूजा पंडाल से शुरू होकर ठाहर गांव, धोबियानी विषहरा स्थान होते हुए दुर्गा स्थान तालाब पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कन्याएं कलश लेकर पूजा पंडाल पहुंचीं, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विधि-विधान स...