मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: जयनगर। कमला महोत्सव को राजकीय दर्ज मिलते ही 23 नवंबर को कमला महोत्सव कमला नदी के किनारे धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी श्रम संसाधन एवं प्रवासी कल्याण मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने अनुमंडल कार्यालय में स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी को लेकर सभी लोग लग जाएं। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य कमला नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना, इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को उजागर करना और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम पहला संस्करण होगा और पहली बार यह नदी के किनारे मनाया जाएगा। जिसे सभी लोग उत्सव के रूप में मनाएं, जिससे समावेशी और सतत शहरी विकास के लिए जल-सुरक्षित शहरों का निर्माण हो सके। यह उत्सव हमारे समाज में नदियों के सांस्कृत...