मधुबनी, जुलाई 24 -- Madhubani News: बाबूबरही। 17 दिनों से गायब नाबालिग छात्रा को बाबूबरही थाना पुलिस ने सकुशल बरामद की है। स्कूल जाने के दौरान रहस्यमय ढंग से गायब हुई थी। छात्रा की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही थी। आखिरकार टीम ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। अब पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। जबकि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है। बता दूं कि छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में मिश्रौलिया निवासी मो. एजाज पर छात्रा के अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्कूल गई किशोरी रहस्यमय ढंग से हुई लापता पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छात्रा को सकुशल बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...