Madhubani News: 17 करोड़ की योजनाओं से नगर परिषद को मिलेगी रफ्तार
मधुबनी, नवम्बर 16 -- झंझारपुर में विकास योजनाओं को मंजूरी Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। नगर विकास आवास विभाग ने पिछले दिनों झंझारपुर नगर परिषद के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये की कुल चार प्रमुख योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिलने की उम्मीद है। इस बड़ी सौगात के तहत वार्ड 24 और वार्ड 1 में आधुनिक पार्कों के निर्माण, महारानी पोखर के घाटों के सौंदर्यीकरण और मेडिकल कॉलेज मार्ग के सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। स्वीकृत योजनाओं के तहत वार्ड 24 में पार्क निर्माण के लिए 447.83 लाख रुपये और वार्ड एक में पार्क निर्माण के लिए 578.87 लाख रुपये की राशि तय की गई है। इसके अलावा, महारानी पोखर में घाट निर्माण और सौंदर्यकरण के लिए 425.80 लाख रुपये तथा झंझारपुर मेडिकल कॉलेज जाने वाली सड़क व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.