Madhubani News: 14 वर्षीय छात्रा के अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज
मधुबनी, जुलाई 1 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के कथित अपहरण को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में कहा गया है कि उनकी पुत्री 24 जून की शाम घरेलू सामान लाने निकली थी। जो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पीड़ित ने गांव के कुछ नामजद लोगों पर पिस्तौल के बल पर पुत्री का अपहरण करने तथा उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.