Madhubani News: 130 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
मधुबनी, सितम्बर 12 -- Madhubani News: बाबूबरही। एसटीएफ पटना से मिली सूचना के सत्यापन के लिए शुक्रवार को एसआई धनंजय सिंह और एएसआई दिलीप सदा बरैल चौक पहुंचे। विनोद महतो स्टूडियो के पास पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 130 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान लदनिया थाना क्षेत्र के पथराही गांव निवासी रामबाबू पासवान के पुत्र राजेश कुमार और खुटौना थाना क्षेत्र के गौरी शंकर यादव के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई। मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद सीओ सुक्रांत राहुल की देखरेख में बरामद पदार्थ का वजन कराया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.