Madhubani News: 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी शुरू
मधुबनी, जुलाई 31 -- Madhubani News: झंझारपुर। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों की संयुक्त संगोष्ठी हुई। बैठक में बैंक अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नोटिस तैयार कर समिति कार्यालय को उपलब्ध कराने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार दीक्षित ने की। उन्होंने कहा कि सात दिनों के भीतर नोटिस तैयार कर समिति कार्यालय को सौंपना सुनिश्चित किया जाए, ताकि थानों के माध्यम से समय पर तामिला कराई जा सके। यह भी पढ़ें- लोक अदालत को लेकर प्राधिकार सचिव ने बैंक मैनेजरों के साथ की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.