Madhubani News: 12 बिजली बिल बकायेदारों पर नीलामवाद की तैयारी
मधुबनी, अगस्त 6 -- Madhubani News: बाबूबरही। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जयनगर के ईई ने बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के बिजली बिल बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली के लिए निलामवाद पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी को पत्र भेजकर 12 उपभोक्ताओं के विरुद्ध नीलामवाद दायर करने का अनुरोध किया है। विभाग ने कोर्ट फीस, तलबाना शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेज जमा कर कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है। जिन उपभोक्ताओं के विरुद्ध नीलामवाद का अनुरोध किया गया है उनमें सुबुक यादव, महेश मंडल, अमर राम, देवराज सहनी, कुसमा देवी, संजय कुमार शर्मा, कमलेश कुमार, शोभा देवी, हीरा देवी, पुनीता देवी, स्व. रामबालक सहनी के कानूनी वारिस लखन सहनी व स्व. राधेश्याम कामत के कानूनी वारिस संजय कामत शामिल हैं। विभाग के अनुसार इन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल की राशि राशि है। पत्र के साथ फॉर्म- वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.