Madhubani News: 108 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: फुलपरास। नरहिया थाना क्षेत्र के बनगामा मुसहरी टोल से पुलिस ने एक बाइक पर लदे 108 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।नरहिया थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर तस्कर शराब लदी बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बाइक एवं शराब को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शराब तस्कर की पहचान करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.