मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: मधुबनी। ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार के मंगलवार शाम गिरफ्तार होते ही यह चर्चा तेज हो गई कि बस साल बदला दिन वही, तारिख वही, कार्रवाई भी एक जैसी। बता दें कि 27 अक्टूबर 2016 को निगरानी विभाग की टीम ने जयनगर अनुमंडल कार्यालय में कार्रवाई कर तत्कालीन एसडीएम गुलाम मुस्तफा अंसारी और तत्कालीन डीएसपी चंदन पुरी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। डीएसपी चंदन पुरी पर 50 हजार और एसडीएम गुलाम मुस्तफा अंसारी पर एक लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप था। 10 वर्ष बाद 27 को सुजीत को रंगे हाथ पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...