मधुबनी, सितम्बर 29 -- Madhubani News: घोघरडीहा, निज संवाददाता। घोघरडीहा प्रखंड कार्यालय के पूर्व नाजिर दिनेश कुमार झा को 10 लाख 96 हजार रुपया गबन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा घोघरडीहा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष के द्वारा आवेदन के आलोक में कांड 126/24 दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए थे। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर खाजेडीह से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताते चलें कि 5 सितंबर दो हज़ार चौबीस को उक्त नाजिर खजाने की राशि मे हेराफेरी के मामले में फंस गए थे। उनके खिलाफ 5 सितंबर को तत्कालीन बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज ने थाने में प्रथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद नाजिर फरार चल रहे थे।इस संबंध में घोघरडीहा...