मधुबनी, अक्टूबर 3 -- Madhubani News: खजौली। खजौली थानाक्षेत्र के बड़की ठाहर स्थित विद्यापति चौक सहित थानाक्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर शनिवार को एसपी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया। एसडीपीओ सदर 2 कामिनी कौशल के नेतृत्व में एसआई रजनीश राज एवं पुलिस बल ने वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान 10 बाइक चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट एवं आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वाले प्रत्येक चालक से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।पुलिस के अनुसार, सभी 10 वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटकर कुल 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सघन वाहन चेकिंग अभियान, 15 हजार जुर्माना वसूल किये गये एसडीपीओ ...