मधुबनी, अक्टूबर 5 -- Madhubani News: हरलाखी। पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजा एवं 240 लीटर नेपाली शराब के साथ सोमवार को एक नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य धंधेबाज मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से तीन दोपहिया वाहन एवं एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक बॉर्डर पीलर संख्या 284/20 के रास्ते नेपाल से भारत की ओर कुछ दोपहिया वाहनों पर संदिग्ध सामान लाया जा रहा था। जहां नीले रंग की एक एक्टिव स्कूटी को एक आरोपित सहित पकड़ लिया गया, जबकि पीछे आ रहे दो अन्य दोपहिया वाहनों पर सवार व्यक्ति अपने वाहन मौके पर छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- 300 बोतल शराब संग तस्कर धराया बरामद गांजा एवं अन्य सामग्री को पकड़े गए नाबालिग लड़के को एसएसबी ने हरलाखी थाना की पुलि...