मधुबनी, अगस्त 31 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति, जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय संस्कृत उच्च विद्यालय परिसर में 171वीं अरुणिमा साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार 'मानेश्वर मनुज' की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में 18 रचनाकारों ने विभिन्न साहित्यिक विधाओं में अपनी रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन कवि दिलीप कुमार झा ने किया, जबकि प्रस्तुत रचनाओं की समीक्षा डॉ. वीरेन्द्र झा ने की।

गोष्ठी में रचनाओं का प्रस्तुतिकरण गोष्ठी में समसामयिक विषयों पर केंद्रित रचनाओं ने श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया। सुनील कुमार मिश्र और प्रीतम कुमार निषाद ने प्राकृतिक असंतुलन से उत्पन्न त्रासदी पर रचनाएं प्रस्तुत कर चिंता जताई। दिलीप कुमार झा की कविता 'हिमखंड में हाहाकार' हिमा...