Madhubani News: 'राष्ट्रपति से पुरस्कृत महेन्द्र राम ने बढ़ाया जिले का मान'
मधुबनी, अगस्त 23 -- Madhubani News: राजनगर, एक प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री सह विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उपसचेतक जनक राम ने कहा कि राजनगर के भट्टसिमर का लाल महेन्द्र राम ने रसनचौकी संगीत वादन कला को जीवंत रखते हुए वर्षों पुरानी इस लोक संगीत को नई उंचाई दिया है एवं राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दी है, जिससे प्रभावित होकर राष्ट्रपति ने उन्हें संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा है। महेन्द्र राम को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार मिलना जिला व प्रदेश के लिए गौरव की बात है। वे सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बातें कही।
महेंद्र राम का सम्मान अवसर पर पूर्व मंत्री जनक राम, राजनगर के भाजपा विधायक सुजीत पासवान व जिला पार्षद संजय कुमार राम ने महेन्द्र राम को अंग वस्त्र भेंट करने के साथ पाग-दुपट्टा से स्वागत किया। विधायक सुजीत पासवान ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.