Madhubani News: हड़ताल से अंचल में कामकाज प्रभावित
मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: बाबूबरही। राजस्व विभाग के कर्मियों के बेमियादी सामूहिक अवकाश पर रहने से अंचल और हलका स्तर पर कामकाज प्रभावित हो रहा है। जमीन से जुड़े कार्यों के निष्पादन में देरी होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दाखिल- खारिज, जमाबंदी, परिमार्जन सहित अन्य राजस्व कार्यों के लिए लोगों को कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ से जुड़े मृत्युंजय ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर 26 और 27 अक्टूबर को राज्य मुख्यालय में संघ की ओर से राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन किया गया है। संघ के महासचिव नंदन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विभाग के साथ लिखित समझौतों को अब तक लागू नहीं किया गया है। ग्रेड पे, पदोन्नति, आवश्यक संसाधन और गृह जिला स्थानांतरण की मांग उठाई जा रही है। वहीं जून 2025 और मई 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.