मधुबनी, नवम्बर 7 -- Madhubani News: मधेपुर , निसं। मिथिला की दीपावली आज भी अनूठी है। आधुनिकता और परंपरा के बीच आज भी यहां लोकप्रथा का पालन गांवों में काफी हद तक किया जाता है। पटाखों की जगह हुक्का-लोली और ब्रह्ममुहूर्त में संठी से सूप पीटकर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। शिक्षाविद डॉ रामसेवक झा बताते हैं कि दीपावली से एक दिन पहले बच्चे व युवा घर के फटे-पुरानें कपड़ों का गोला बनाकर रात भर किरासन तेल में डूबोकर रखते हैं। रात को उसे लंबे तार में बांधकर और आग लगाकर गोल-गोल घूमाते हैं। इसे ही हुक्का-लोली कहा जाता है। पटाखे की जगह मिथिला के गांवों में पहले हर-जगह यही होता था। ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों में हुक्का-लोली की परंपरा आज भी कायम है। यह भी पढ़ें- Katihar News: दीपों की रोशनी से जगमगाएगा कटिहार, काली पूजा को लेकर उमड़ेगी आस्थाहुक्का-लोल...