Madhubani News: हिसार गांव के तालाब में विषाक्त सामग्री फेंका, लाखों की मछलियां मरी
मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: हरलाखी। खिरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिसार गांव के सूर्या पोखर में विषाक्त सामग्री फेके जाने पर लाखों रुपये की मछलियां मर गई। जिसकी शिकायत पर बुधवार को खिरहर थाना की पुलिस तालाब स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। तालाब में बड़ी बड़ी मछलियां मर कर पानी के सतह पर किनारे आ गई थी। जिससे मछली पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित मछली पालक जितेंद्र मुखिया ने बताया कि मना करने के बावजूद गांव का ही व्यक्ति तालाब में विषाक्त सामग्री फेंक दिया है। जिससे तालाब की सारी मछलियां मर चुकी है। पीड़ित ने खिरहर डायल 112 पर फोन कर और थाने में भी जाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दलबल के साथ पुलिस पहुंची और तालाब में मरी हुई मछलियों की तस्वीरें ली और बगल स्थित आरोपी के घर जाकर उससे पूछताछ की। आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.