Madhubani News: हादसे में महिला का हाथ कटा, गंभीर
मधुबनी, अगस्त 25 -- Madhubani News: लौकही। अंधरामठ थाना क्षेत्र के नेमुआ चौक पर मंगलवार की सुबह दो टेम्पू के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। महिला का दाहिना हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। महिला की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के डुमरा निवासी भोला पंडित की पत्नी छेदनी देवी (42) के रूप में की गयी है। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें निर्मली पीएचसी पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि छेदनी देवी टेम्पू पर सवार होकर जल चढ़ाने सिंघेश्वरस्थान जा रही थी। यह भी पढ़ें- Garhwa News: दो ऑटो की टक्कर में महिला घायल इसी दौरान नेमुआ चौक पर वह हादसे का शिकार हो गयीं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.