Madhubani News: हाइटेंशन तार टूटकर गिरा, बचे लोग
मधुबनी, अक्टूबर 7 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड की बलनी मेहथ पंचायत के पासवान टोला में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट का जर्जर बिजली तार टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से कारी राम, बुधन पासवान और सात वर्षीय सिद्धू कुमार बाल-बाल बच गए। घटना के बाद टोले में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार पासवान टोला में दर्जनों घरों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है। तार काफी समय से जर्जर है और आंधी-तूफान के दौरान इसके टूटकर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी यह तार मवेशी पर गिर चुका है। करीब डेढ़ वर्ष पहले डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल की बस पर भी 11 हजार वोल्ट का तार गिरा था। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर तार बदलने को लेकर नारायणपुर के जेई को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.