मधुबनी, जुलाई 7 -- Madhubani News: झंझारपुर। बारिश होने के साथ ही झंझारपुर अनुमंडल में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। क्षेत्र में स्थिति यह है कि हल्की सी बूंदाबांदी और थोड़ी सी हवा का झोंका आते ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ जाती है। यह कटौती महज एक या दो घंटे की नहीं, बल्कि लगातार 8 से 12 घंटे तक की होती है, जिससे लाखों लोग घंटों अंधेरे में रहने को विवश हैं। विभाग की कमजोर बुनियादी संरचना के कारण बारिश की बूंदें गिरते ही इंसुलेटर पंक्चर होकर टूट जाते हैं और पोल के ब्रैकेट बिखर जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या सिर्फ एलटी (लो टेंशन) लाइन तक सीमित नहीं है। इससे कहीं ज्यादा बुरा असर 33 हजार और 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइनों पर पड़ता है। मामूली मौसम खराब होते ही सीधे पावर ग्रिड से ही लाइन ब्रेकडाउन हो जाती ...