Madhubani News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा शहर, हजारों श्रद्धालु शिवालयों में करेंगे जलाभिषेक
मधुबनी, अगस्त 2 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी पर पूरा जिले का हर कोना तीन अगस्त को शिवमय हो जायेगा। अहले सुबह से ही शहर के मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष, डमरू और घंटों की गूंज सुनाई देगी। हजारों श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे, जबकि मंदिर समितियों और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस पहली सोमवारी को लेकर रविवार को जिलेभर के शिवालयों में तैयारियां पूरे दिन चलती रहीं। सोमवार सुबह से होने वाले जलाभिषेक के लिए शहर और आसपास के करीब 35 छोटे-बड़े मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। उगना महादेव मंदिर, कपिलेश्वर स्थान और भैरवा महादेव मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.