Madhubani News: हरियाणा में सड़क हादसे में मधुबनी के मजदूर की मौत
मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: हरलाखी। सोठगांव-मधुबनी टोल के एक मजदूर की हरियाणा के पानीपत में रविवार की रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव उसके घर पहुंचते ही मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। मृतक की पहचान मधुबनी टोल के ही स्व. प्रेम मंडल के पुत्र तेजनारायण उर्फ तेजू मंडल (46) के रूप में हुई है। दूसरे मजदूर ने बताया कि घटना की रात वह अपने दोस्त से मिलने गया था। वापसी के क्रम में रास्ते मे ऑटो से गिरकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर ग्रामीण मो. इरफान अंसारी, ब्रह्मदेव सहनी, मो. बेचन, आदि ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.