मधुबनी, अक्टूबर 25 -- Madhubani News: बिस्फी। पतौना थाना के बेलौजा गांव में सेवानिवृत्त सीओ का जामुन का पेड़ काट लिया गया। सूचना मिलने पर जब शिकायत की गयी तो आनंद कुमार के साथ मारपीट व गाली-गलौज की गयी। साथ ही भवष्यि और पेड़ काट लेने की धमकी भी दी गयी। मामले को लेकर आनंद कुमार झा के आवेदन पर रमण कुमार झा, विमलेश झा सहित तीन के विरूद्ध पतौना थाना में केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...