Madhubani News: हनुमान जन्मोत्सव पर लगा 56 प्रकार का भोग
मधुबनी, नवम्बर 7 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले में हनुमान जन्मोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर, संकट मोचन मंदिर, पंचमुखी मंदिर सहित विभिन्न हनुमान मंदिर में इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अवसर पर कई स्थानों पर हनुमान जयंती (हनुमान जन्मोत्सव) हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दिन भक्त हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिरों को दीपों और फूलों से सजाया गया। शहर के प्रसिद्ध स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर में दक्षिण मुखी युगल हनुमान जी का विशेष पूजा पाठ और हनुमान जी को 56 प्रकार के भोग अर्पण किया गया। मौके पर पंडित मयंक मिश्रा, पंडित जय राम झा, बाबा किशोरी शरण के वैदिक मंत्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.