Madhubani News: हथियार व दो कारतूस संग शातिर अपराधी गिरफ्तार
मधुबनी, अक्टूबर 16 -- फुलपरास में अपराधी की गिरफ्तारी Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने फुलपरास थाना परिसर में गुरुवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि पुलिस ने जिले के कुख्यात अपराधी ललित कुमार मंडल उर्फ ललित चौपाल उर्फ राजू डॉन को अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली निवासी बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी फुलकाही विद्यालय के पास से की गई। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मधुबनी के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात अनुमंडल पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.