Madhubani News: हत्या के समय चलाया ग्राइंडर, दब गई चीख
मधुबनी, अक्टूबर 25 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की गुलशन खातून के हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। गुलशन का पति मोहम्मद अमीरुल अंसारी ने तीन-चार अक्टूबर की रात अपनी पत्नी की हत्या करने के दौरान लकड़ी की दुकान में ग्राइंडर मशीन चला दी, ताकि उसकी चीख बाहर नहीं जा सके। हत्या के बाद शव को जलाने और फिर दुकान के भीतर गड्ढा खोदकर छिपाने की कोशिश की गई। करीब 20 दिन बाद पुलिस ने शव बरामद किया। रविवार को एसडीपीओ सुबोध कुमार सन्हिा ने प्रेस वार्ता में हत्याकांड की परतें खोलते हुए यह जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 22 अक्टूबर को गुलशन के भाई मोहम्मद मजीद ने बहन के लापता होने की प्राथमिकी रुद्रपुर थाने में दर्ज कराई थी। उसने हत्या की आशंका जताते हुए पति समेत पांच लोगों को नामजद किया था। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.