Madhubani News: हत्याकांड में आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के हैठीबाली गांव में 30 वर्षीय मोहन झा की नृशंस हत्या के आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के अगले दिन त्वरित कार्रवाई और जल्द खुलासे का दावा करने वाली पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई केवल छापेमारी और जांच के आश्वासनों तक ही सीमित दिख रही है। बीते 16 अगस्त की देर रात करीब दो बजे घर के बरामदे पर सो रहे मोहन झा की अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद तीन दिनों तक शव आंगन में ही पड़ा रहा, जिसके बाद चौथे दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया। चार साल पहले पति को खो चुकी मां ममता देवी के लिए मोहन ही घर का अकेला सहारा था। इकलौते बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.