मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: बासोपट्टी । बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर शुक्रवार को चिकित्सकों की हड़ताल के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बासोपट्टी की नियमित ओपीडी सेवा ठप रही। इलाज की उम्मीद लेकर सुबह से अस्पताल पहुंचे मरीजों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के ही लौटना पड़ा। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से टेम्पो, ई-रिक्शा और अन्य साधनों से पहुंचे मरीज काफी देर तक चिकित्सकों के आने का इंतजार करते रहे। ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। कई मरीजों को हड़ताल की जानकारी अस्पताल पहुंचने के बाद हुई। चिकित्सकों के हड़ताल पर रहने के कारण सामान्य बीमारी का इलाज कराने पहुंचे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। कुछ मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचने में...