मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: बासोपट्टी। एक संवाददाता । प्रखंड क्षेत्र के डामू पंचायत अंतर्गत इजोत गांव के वार्ड नंबर सात में सुधीर चौधरी के घर के समीप रविवार को सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से बासोपट्टी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान इजोत गांव के वार्ड नंबर सात निवासी शत्रुधन दास के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार और दिलीप साह के 19 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक आपस में मित्र हैं और दुर्गा पूजा के अवसर पर बीती रात ही दूसरे शहर से अपने घर लौटे थे। बताया जाता है कि गांव में ...