Madhubani News: सड़क के गड्ढे में पलटा तेल डिब्बों से लदा ठेला
मधुबनी, सितम्बर 27 -- Madhubani News: झंझारपुर, निसं । नगर परिषद क्षेत्र के राम चौक के पास रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे के कारण तेल के डिब्बों से लदा एक ठेला अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। ठेला पलटते ही उस पर रखे खाने के तेल के टीन व कंटेनर बीच सड़क पर बिखर गए और तेल बहने लगा। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, सड़क पर पानी भरा होने और बड़ा गड्ढा होने के कारण ठेले का पहिया उसमें बुरी तरह फंस गया था, जिससे संतुलन बिगड़ने पर ठेला पलट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि राम चौक के आसपास सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.