मधुबनी, अक्टूबर 6 -- Madhubani News: अंधराठाढ़ी,निसं। प्रखंड क्षेत्र की गौड़ अंधरा पंचायत के वार्ड संख्या-4 में सड़क की बदहाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सरपंच अमलेश कुमार चौधरी कर रहे थे । प्रदर्शन कारियों का कहना था कि मुख्य सड़क से पराव चौधरी के घर तक जाने वाली सड़क करीब दस वर्षों से जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलजमाव एवं कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं एवं आपातकालीन स्थिति में होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की...