Madhubani News: सड़क किनारे बने आकर्षक वॉल म्यूरल ने शहर की बदली सूरत
मधुबनी, जुलाई 10 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। शहर अब केवल आकर्षक और सुंदर ही नहीं दिखेगा, बल्कि फूलों की खुशबू से भी महकेगा। शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम ने नई पहल की सराहना की जा रही है। इसके तहत मधुबनी-दरभंगा मुख्य मार्ग में प्रथम चरण में अस्पताल मोड़ से सदर एसडीएम आवास होते हुए एसपी आवास तक की सड़क के दोनों ओर खाली पड़ी भूमि को विकसित किया जा रहा है। करीब 14 लाख रुपये की लागत से चल रहे इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदली नजर आएगी। यहां पर पौधरोपण का काम पूरा किया गया है। इसके रखरखाव हमेशा चुनौती बनी रही है। इसको देखते हुए इस बार दो कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। महापौर अरुण राय ने बताया कि इसतरह का स्पॉट विभिन्न स्थानों पर विकसित किया जायेगा।
सड़क किनारे हरियाली का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.