Madhubani News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों को सौंपीं जिम्मेदारियां
मधुबनी, जुलाई 28 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम आनंद शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को समयबद्ध जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। बैठक में समारोह स्थल की साफ-सफाई, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, रंग-रोगन, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण सहित सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर निगम, भवन प्रमंडल, पथ प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, विद्युत विभाग समेत संबंधित एजेंसियों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.