मधुबनी, जुलाई 22 -- Madhubani News: झंझारपुर। प्रखंड की नवानी पंचायत के सिरखरिया वार्ड संख्या 12 स्थित एक आटा चक्की में स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ कर पिछले छह माह से बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना पर बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर अनियमितता पकड़ी। मामले में 3,36,998 रुपये का जुर्माना लगाते हुए अरड़िया संग्राम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जांच प्रक्रिया बिजली आपूर्ति प्रमंडल के एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आटा चक्की नियमित रूप से संचालित होने के बावजूद स्मार्ट मीटर में बिजली खपत दर्ज नहीं हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद कनीय अभियंता परमानंद कुमार, मानव बलदेव कुमार यादव एवं अन्य कर्मियों के साथ सिरखरिया स्थित इदरीश मियां के पुत्र अलाउद्दीन की आटा चक्की पर छापेमारी की गई।

बिजली चोरी का तरीका ज...